Moto G37 Power Gaming Review

Moto G37 Power Gaming Review: BGMI, COD और Battery Backup ने सबको चौंकाया

Moto G37 Power Gaming Review: दोस्तों, Motorola इस समय स्मार्टफोन मार्केट में ऐसा खेल खेल रहा है जिसे देखकर बाकी कंपनियों की टेंशन बढ़ सकती है! कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन पेश किया है जो दिखने में किसी प्रीमियम Edge Series डिवाइस से कम नहीं लगता। पहली नजर में यकीन ही नहीं होगा कि ये फोन Budget Segment में आता है। फोन का डिजाइन बेहद क्लीन और मॉडर्न रखा गया है, जबकि Nautical Blue, Capri और Gray जैसे कलर इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। पीछे की तरफ पॉलीकार्बोनेट फिनिश दी गई है, लेकिन हाथ में पकड़ते ही इसका लुक और फील काफी शानदार लगता है।

मजबूती की बात करें तो इसमें IP64 Rating और Military Grade Protection मिलता है, यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फोन काफी भरोसेमंद साबित हो सकता है। अब आते हैं इसकी सबसे बड़ी ताकत पर 7000mAh की विशाल बैटरी! इतनी बड़ी बैटरी के साथ बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है।इसके अलावा 6.7 इंच की HD+ LCD Display, 120Hz Refresh Rate और 1050 Nits Brightness स्क्रीन एक्सपीरियंस को काफी स्मूद और ब्राइट बनाते हैं। ऊपर से Gorilla Glass 7i Protection इसे अतिरिक्त सुरक्षा भी देता है।

Moto G37 Power Gaming Review
Moto G37 Power Gaming Review

सवाल सिर्फ इतना है क्या Motorola ने 2026 का सबसे ज्यादा वैल्यू देने वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है?

Display

Moto G37 Power Gaming Review: BGMI, COD और Battery Backup ने सबको चौंकायाइस फ़ोन में हमें Punch-Hole डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें 6.67-inch HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे ऐप्स और स्क्रॉलिंग काफी स्मूथ महसूस होती है। फोन में 1050 Nits का High Brightness Mode भी मिलता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

अगर आप YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो इसमें 1440p तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलता है। वहीं, अगर बेज़ेल्स की बात करें तो नीचे की तरफ बेज़ेल्स थोड़े ज़्यादा देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, इस फ़ोन में Smart Wet Touch फीचर भी मिलता है, जिससे गीले हाथों में भी स्क्रीन बेहतर तरीके से काम करती है।

Moto G37 Power Gaming Review
Moto G37 Power Gaming Review

Camera

Moto G37 Power Gaming Review: BGMI, COD और Battery Backup ने सबको चौंकायाकैमरा की बात करें तो इस फ़ोन का डिज़ाइन क्वैड कैमरा सेटअप जैसा फील देता है। बैक साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बजट के हिसाब से इस फ़ोन की कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी है और फोटो में अच्छे कलर्स के साथ नेट और क्लीन डिटेल्स देखने को मिलती हैं।

कैमरा ऐप में Slow Motion, Video Mode जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। अगर आप वीडियो शूट करना पसंद करते हैं, तो यह फ़ोन रियर कैमरा से 2K 30FPS तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। साथ ही, फ्रंट कैमरा से भी आप 2K 30FPS तक वीडियो शूट कर सकते हैं।

Moto G37 Power Gaming Review
Moto G37 Power Gaming Review

Gaming & Performance

Moto G37 Power Gaming Review: अगर मैं इस फ़ोन की गेमिंग परफॉर्मेंस की बात करूँ, तो इसमें आप BGMI और COD जैसे गेम्स को 60FPS तक खेल सकते हैं। यह फ़ोन डिसेंट गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है और 60FPS पर गेम्स काफी स्मूथ चलते हैं।

अगर चिपसेट की बात करें, तो इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो बजट सेगमेंट में एक अच्छा और पावरफुल चिपसेट माना जाता है। साथ ही इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें microSD Card का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप 1TB तक स्टोरेज एक्सपैंड कर सकते हैं।

Moto G37 Power Gaming Review
Moto G37 Power Gaming Review

Battery

Moto G37 Power Gaming Review: अगर मैं इस फ़ोन की बैटरी की बात करूँ, तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो काफी लंबा बैकअप देती है। साथ ही, इस फ़ोन में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 6W Reverse Wired Charging फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फ़ोन आराम से 2 से 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है, हालांकि यह आपके उपयोग पर निर्भर करता है।

Operating System

अगर मैं इस फ़ोन के Operating System की बात करूँ, तो इसमें Android 16 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, कंपनी इस फ़ोन के लिए 1 साल का OS Update और 3 साल तक के Security Updates भी देती है, जिससे फ़ोन लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड बना रहता है।

Features

अगर इस फ़ोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें AI Magic Eraser, AI Photo Unblur और Google Gemini जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, Motorola के खास Moto Gestures फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फ़ोन में 12 5G Bands का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Bluetooth 5.4, Dual-Band Wi-Fi और USB 2.0 जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इतने सारे फीचर्स के साथ यह फ़ोन अपने बजट में एक अच्छा विकल्प बन जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top