Moto G85 5G Review

Moto G85 5G Review: Curved Display और Battery ने सबको किया हैरान!

Moto G85 5G Review : मोटोरोला ने इस साल अपने सबसे प्रीमियम डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन्स में से एक लॉन्च किया है। इस फोन में मजबूत Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ शानदार 3D Curved Display दी गई है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक और फील देती है। कैमरा सेगमेंट में भी कंपनी ने Sony LYTIA सेंसर का इस्तेमाल किया है, जिससे फोटो डिटेल और कलर क्वालिटी काफी बेहतर देखने को मिलती है।

नए Moto G85 5G Review में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा यह डिस्प्ले DCI-P3 Color Gamut और 10-bit कलर सपोर्ट के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में जल्दी चार्ज हो जाता है।

Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़ के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही microSD कार्ड और RAM Boost फीचर की मदद से इसकी स्टोरेज को 1TB तक और RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 14 का सपोर्ट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है, जिससे यह फोन भविष्य में Android 16 तक अपग्रेड किया जा सकेगा।

Moto G85 5G Price in India

Moto G85 5G Review: अगर इस फ़ोन की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग देखने को मिलती है। अमेज़न तथा फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत लगभग ₹15,999 रखी गई है।

Moto G85 5G Specification

CategoryDetails
Operating SystemAndroid v14
PerformanceQualcomm Snapdragon 6s Gen 3, Octa Core Processor, 8GB / 12GB RAM
Display6.67-inch P-OLED Curved Display, FHD+ Resolution, 120Hz Refresh Rate, Gorilla Glass 5
Rear Camera50MP Primary Camera + 8MP Ultra-Wide Camera, LED Flash
Front Camera32MP Selfie Camera
Video RecordingFull HD @30fps (Front & Rear)
Battery5000mAh Battery
Charging33W Turbo Power Charging, USB Type-C
SIMDual Nano SIM (Hybrid Slot)
Network5G Supported
Storage128GB / 256GB Storage, Expandable up to 2TB
ProtectionDust Resistant & Water Resistant

Moto G85 5G Review Display

अगर इस फ़ोन की डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है। वीडियो देखने के दौरान कलर्स काफी ब्राइट और डिटेल्ड नजर आते हैं, जिससे मूवी और कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम महसूस होता है। साथ ही इसमें IP52 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखती है। वीडियो कॉलिंग और रोजाना इस्तेमाल के दौरान डिस्प्ले काफी क्लियर और स्मूद विजुअल्स देखने को मिलता है।

Moto G85 5G Review Camera

Moto G85 5G Review: अगर इस फ़ोन के कैमरा की बात करें, तो इसमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो शॉट्स का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग-अलग एंगल से शानदार फोटो क्लिक की जा सकती हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी लाइटिंग में काफी नेचुरल और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें स्लो मोशन, पोर्ट्रेट मोड, फोटो बूथ, अल्ट्रा रेजोल्यूशन, नाइट विज़न, स्पॉट कलर और ड्यूल कैप्चर जैसे कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक फीचर-रिच स्मार्टफोन बनाते हैं। हालांकि, वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में इसमें 4K वीडियो शूटिंग का सपोर्ट नहीं मिलता, इसलिए आप केवल Full HD तक ही वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Moto G85 5G Review build Quality

Moto G85 5G Review: अगर इस फ़ोन की इन-हैंड फील की बात करें, तो हाथ में पकड़ते ही यह काफी प्रीमियम और स्लिम महसूस होता है। केस लगाने के बाद भी फोन ज्यादा भारी नहीं लगता और लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आरामदायक रहता है। यह स्मार्टफोन Vegan Leather फिनिश के साथ आता है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम दिखाई देता है।

यह फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Olive Green, Cobalt Blue और Urban Gray में उपलब्ध है। लगभग 173.7 ग्राम वजन होने की वजह से यह काफी हल्का और पॉकेट-फ्रेंडली महसूस होता है। साथ ही इसमें Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे छोटे-मोटे गिरने और स्क्रैच से काफी हद तक सुरक्षित रखता है।

डिजाइन की बात करें तो नीचे की तरफ SIM Tray, USB Type-C पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दी गई है, जबकि ऊपर की तरफ Noise Cancellation माइक्रोफोन मिलता है। साइड में Volume Rocker और Power Button दिए गए हैं, जिनकी प्लेसमेंट काफी सुविधाजनक है। इसके अलावा फोन के बेज़ेल्स काफी पतले हैं और Curved Display इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

Moto G85 5G Review
Moto G85 5G Review

Moto G85 5G Review Performance

अगर इस फ़ोन की परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका AnTuTu स्कोर लगभग 4,74,381 के आसपास देखने को मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage के साथ आता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऐप्स की स्पीड और मल्टीटास्किंग का अनुभव अच्छा मिलता है।

गेमिंग की बात करें तो इस फोन में आप कई गेम्स को लगभग 40FPS तक आराम से खेल सकते हैं। सामान्य गेमिंग के दौरान ज्यादा लैग या फ्रेम ड्रॉप देखने को नहीं मिलता, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद महसूस होता है। साथ ही यह फोन Hello UI के साथ आता है, जो क्लीन और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस देता है।

Final Verdict

Moto G85 5G Review: यह स्मार्टफोन नॉर्मल गेमिंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित होता है। वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और वीडियो देखने के दौरान फोन स्मूद परफॉर्म करता है और किसी तरह की बड़ी परेशानी महसूस नहीं होती।

डेली यूज़ जैसे मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग और सामान्य कामों में भी यह फोन अच्छा अनुभव देता है। साथ ही इसमें कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक फीचर-रिच स्मार्टफोन बनाते हैं। ओवरऑल, यह फोन उन यूज़र्स के लिए बढ़िया चॉइस है जो संतुलित परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

Also Read: Motorola Edge 70 Pro 5G: इतने कम दाम में इतना शानदार फोन, यकीन करना मुश्किल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top