हेलो दोस्तों! Vivo lovers के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है जी हां, आज Vivo X300 FE लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसके दो मॉडल पेश किए हैं पहला है Vivo X300 FE और दूसरा Vivo X300 Ultra। सबसे खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन्स पहले सिर्फ चीन में लॉन्च हुए थे, लेकिन अब आधिकारिक रूप से भारत में भी लॉन्च कर दिए गए हैं।
Vivo X300 FE Full Specifications
Vivo X300 के सारे details नीचे दिए गए हैं।
| Feature | Details |
|---|---|
| Operating System | Android v16 |
| Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 |
| CPU | Octa Core (4.61 GHz Dual Core + 3.63 GHz Hexa Core) |
| RAM | 12 GB |
| Display | 6.31-inch AMOLED |
| Resolution | 1216 × 2640 px (FHD+) |
| Refresh Rate | 120Hz |
| Display Type | Bezel-less with Punch-hole |
| Rear Camera | Triple Camera Setup |
| Primary Camera | 50 MP |
| Telephoto Camera | 50 MP (3x Optical Zoom) |
| Ultra-Wide | 8 MP |
| Flash | Dual LED Flash |
| Front Camera | 50 MP (Screen Flash) |
| Battery | 6500 mAh |
| Charging | 90W Fast Charging |
| Port | USB Type-C |
| SIM | Dual SIM (Nano + Nano/eSIM) |
| Network | 5G Supported |
| Storage | 256 GB (Non-expandable) |
| Other Features | Dust Resistant |

Vivo X300 FE: डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo X300 FE भारत में Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस डिवाइस का डिज़ाइन काफी स्लिम और प्रीमियम बनाया गया है।इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 7.99mm है और इसका वजन करीब 191 ग्राम है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना काफी आरामदायक लगता है।
फोन में AG (Anti-Glare) फिनिश दी गई है, जो न सिर्फ इसे एक प्रीमियम लुक देती है बल्कि बेहतर ग्रिप भी प्रदान करती है।इसके बैक पैनल पर पिल-शेप (pill-shaped) कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जो इसके डिज़ाइन को और भी मॉडर्न बनाता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Zeiss सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा मिलता है।इसके अलावा, इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (110° FOV) भी शामिल है, जिससे वाइड एंगल शॉट्स आसानी से लिए जा सकते हैं।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Vivo X300 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo X300 Ultra को Eclipse Black और Victory Green दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन खास टेक्सचर और मैट फिनिश के साथ आता है, जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम लगता है।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है। इसके साथ ही इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बेहतर कूलिंग के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। यह स्मार्टफोन OriginalOS पर काम करता है।
Vivo कंपनी के अनुसार, Vivo X300 Ultra को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
Vivo X300 Ultra Full Specifications
Vivo X300 Ultra के सारे details नीचे दिए गए हैं।
| Feature | Details |
|---|---|
| Operating System | Android v16 |
| Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| CPU | Octa Core (4.61 GHz Dual Core + 3.63 GHz Hexa Core) |
| RAM | 16 GB |
| Display | 6.82-inch AMOLED |
| Resolution | 1440 × 3168 px (QHD+) |
| Refresh Rate | 144Hz |
| Display Type | Bezel-less with Punch-hole |
| Rear Camera | Triple Camera Setup |
| Primary Camera | 200 MP (up to 105x Digital Zoom, 3.7x Optical Zoom) |
| Telephoto Camera | 200 MP |
| Ultra-Wide | 50 MP |
| Video Recording | 8K @30fps |
| Front Camera | 50 MP (Screen Flash) |
| Battery | 6600 mAh |
| Charging | 100W Flash Charging |
| Port | USB Type-C |
| SIM | Dual SIM (Nano + Nano) |
| Network | 5G Supported |
| Storage | 512 GB (Non-expandable) |

Also Read : OPPO K14x 5G लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा – जानें पूरी डिटेल

Welcome to my website! I’m Raj, a passionate web developer and content writer with expertise in creating modern websites and writing engaging, SEO-friendly articles. As a developer, I build different types of websites


