OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus ने अभी अभी भारत में OnePlus Nord CE 6 कर किया है जिसका competition Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है
ख़ास बातें
- OnePlus Nord CE 6 में Octa-core Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 chipset मिलता है।
- Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 chipset मिलता है।
- Vivo Y400 5G में Octa-core Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 processor आता है।

OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus ने अभी कुछ दिन पहले OnePlus Nord CE 6 लॉन्च किया है। इस फोन का मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से किया जा रहा है।OnePlus Nord CE 6 में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 chipset मिलता है। वहीं अगर बात करें Motorola Edge 70 Fusion की, तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 processor देखने को मिलता है, जबकि Vivo Y400 5G में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 processor दिया गया है। आइए OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G के बीच के Specs को विस्तार से समझते हैं।
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion Vs Vivo Y400 5G
कीमत और स्टोरेज
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, Motorola Edge 70 Fusion के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं अगर बात करें Vivo Y400 5G की, तो इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।
डिस्प्ले और रेजोलुशन
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 × 1272 पिक्सल है। साथ ही इसमें 144Hz का तगड़ा रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की Quad Curved AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। अगर पीक ब्राइटनेस की बात करें, तो इसमें 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर
OnePlus Nord CE 6 में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 chipset देखने को मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 processor दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 processor देखने को मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 Android 16 पर आधारित है और यह OxygenOS 16 के साथ देखने को मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion भी Android 16 पर आधारित है और इसमें Hello UI दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G Android 15 पर आधारित है और यह FunTouch OS के साथ आता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा भी देखने को मिलता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, मैक्रो कैमरा और एक डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है। जबकि Vivo Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 में 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलते हैं। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
बैटरी बैकअप
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है, जो 80W SuperVOOC Fast Charging और 27W Reverse Wired Charging को सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 68W Fast Charging का सपोर्ट मिलता है। जबकि Vivo Y400 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W Wired Fast Charging को सपोर्ट करती है।
Also Read : OnePlus Nord CE6 Lite 5G Full Review: गलती से भी खरीदने से पहले ये सच जान लो

Welcome to my website! I’m Raj, a passionate web developer and content writer with expertise in creating modern websites and writing engaging, SEO-friendly articles. As a developer, I build different types of websites

